भगवान परशुराम भवन की स्थापना से युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर : डॉ. अरविंद शर्मा

झज्जर। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में स्थापित होने वाला भगवान परशुराम भवन इलाके में जरूरतमंदों की सेवा और युवाओं को उनके लक्ष्य साधना में आगे बढ़ाने में बड़ा माध्यम बनेगा। ब्राह्मण समुदाय हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चला है जिसकी बदौलत सामाजिक व्यवस्था मजबूत रही है।वह रविवार को सेक्टर 9 में श्री ब्राह्मण महासभा के तहत निर्माण होने वाले श्री परशुराम भवन का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवारों में मजबूती और खुशहाली लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम में उनका श्री ब्राह्मण महासभा प्रधान पंडित राज देवरखाना, महासचिव संत सुरेहती, वरिष्ठ उपप्रधान पंडित कुलदीप, उपप्रधान रविंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष बालकिशन भदाना, सहसचिव विजय कुमार ने सहकारिता मंत्री का स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में ऐतिहासिक श्री परशुराम भवन बनेगा जो ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं।विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सेक्टर 26 में चार एकड़ में भगवान परशुराम विरासत पार्क विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि समाज का मान-सम्मान और मजबूती निरंतर बढ़ रही है। जिस प्रकार गौमाता में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं उसी प्रकार ब्राह्मण 36 बिरादरी को साथ लेकर चलता है। उन्होंने सभा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वो श्री परशुराम भवन में डिजिटल लाइब्रेरी जरूर स्थापित करें ताकि युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के शीघ्र चुनाव करवाए जाएंगे और वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अवसर पर बादली विधायक डॉ. कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीरेंद्र सिंह, प्रबंधक आनंद कुमार, पार्षद मिथुन शर्मा, आजाद दीवान, संजय शर्मा उपस्थित रहे। 05jjrp08-परशुरामभवनकीआधारशिलारखतेकैबिनेटमंत्रीडॉ.अरविंदशर्मा।स्रोत:प्रचारविभाग

#EstablishmentOfBhagwanParashuramBhawanWillIncreaseOpportunitiesForYouth:Dr.ArvindSharma #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 19:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भगवान परशुराम भवन की स्थापना से युवाओं के लिए बढ़ेंगे अवसर : डॉ. अरविंद शर्मा #EstablishmentOfBhagwanParashuramBhawanWillIncreaseOpportunitiesForYouth:Dr.ArvindSharma #VaranasiLiveNews