एंट्री टैक्स मामला: पंजाब के संगठनों के साथ बैरियरों पर धरना देंगी हिमाचल की टैक्सी यूनियनें
हिमाचल प्रदेश में लगाए गए एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब में चल रहे आंदोलन को अब बड़ा समर्थन मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राम रतन शर्मा और टैक्सी मैक्सी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अवी राणा ने पंजाब के लोगों के समर्थन में वे शनिवार को होने वाले धरने में शामिल होंगे। राम रतन शर्मा ने कहा कि पंजाब के मोर्चों पर कन्वीनर गौरव राणा और आजाद टैक्सी यूनियन के सदस्यों की ओर से पहले दिए गए समर्थन के चलते अब वह भी उनके मुद्दों को हल करवाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एंट्री टैक्स को खत्म करवाने के लिए वे पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे और जरूरत पड़ने पर जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के साथ सीधी बैठक भी करवाई जाएगी।
#CityStates #Shimla #Solan #EntryTaxCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 20:14 IST
एंट्री टैक्स मामला: पंजाब के संगठनों के साथ बैरियरों पर धरना देंगी हिमाचल की टैक्सी यूनियनें #CityStates #Shimla #Solan #EntryTaxCase #VaranasiLiveNews
