Dehradun News: आठवें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों-पेंशनरों ने रखीं कई मांगें
- अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ की चार्जमैन कैडर ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग - केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगे समानता व सम्मानअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। राजधानी पहुंचे केंद्रीय वेतन आयोग के अधिकारियों के सामने प्रदेश के केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगें रखीं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में जहां अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ अपने सुझाव लेकर पहुंचा तो वहीं उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी सम्मान व समानता की मांग रखी।---चार्जमैन कैडर की वेतन विसंगति पर चर्चाअखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ ने चार्जमैन कैडर के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुसार 4600 रुपये ग्रेड पे देने की मांग की। आयोग ने इस विसंगति को दूर करने का आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष फिरोज खान ने आयोग को इस विसंगति के बारे में बताया। बताया कि छठे वेतन आयोग में चार्जमैन कैडर का वेतन बैंड गलत तरीके से निर्धारित किया गया था। पांचवें वेतन आयोग के अनुसार चार्जमैन ग्रेड-2 का वेतन बैंड 5000-8000 और ग्रेड-1 का 5500-9000 था, जिसे छठे वेतन आयोग में 6500-10500 में अपग्रेड किया गया। फिटमेंट फैक्टर 1.86 का उपयोग करते हुए 6500 के बजाए 5000 को आधार मानकर नया पे बैंड 9300-34800 और ग्रेड पे 4200 बनाया गया। जबकि नियमानुसार 6500 को आधार मानकर 4600 रुपये ग्रेड पे के साथ वेतन बैंड 9300-34800 होना चाहिए था। इस त्रुटि के कारण चार्जमैन कैडर को आर्थिक हानि हो रही है। आयुध निर्माणी बोर्ड भी वर्ष 2009 में 4600 रुपये ग्रेड पे की सिफारिश कर चुका है। आयोग ने सभी पहलुओं को सुना और आठवें वेतन आयोग में इस विसंगति को दूर करने का आश्वासन दिया। आयोग ने महानिदेशक आयुध समन्वय एवं सेवाएं से भी इस संबंध में फीडबैक लेने का आश्वासन दिया। बैठक में समयबद्ध पदोन्नति, फिटमेंट फैक्टर, फैमिली इंडेक्स को पांच यूनिट करने जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। फिटमेंट फैक्टर को 3.833 करने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर वेतन आयोग के सदस्य सचिव और एसोसिएशन के सचिव धर्मेंद्र भी उपस्थित थे।--- पेंशनरों ने उठाए समानता और सम्मान के मुद्देउत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी और महासचिव रवीन्द्र दत्त सेमवाल सहित विभिन्न संगठनों ने भी अपनी मांगें रखीं। बलवीर सिंह नेगी ने बढ़ती महंगाई, चिकित्सा व्यय और आवास लागत के कारण पेंशनरों की स्थिति चुनौतीपूर्ण बताई। रवीन्द्र सेमवाल ने फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 करने की मांग की। इसे जीवन स्तर का निर्धारक बताया। समान सेवा एवं समान अवधि पर समान पेंशन (वन रैंक, वन पेंशन) सभी पेंशनरों पर लागू करने की मांग उठी। डियरनेस रिलीफ को महंगाई से जोड़ने पर बल दिया गया। फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस को 4000 रुपये करने तथा महंगाई से जोड़ने की मांग की गई। सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम को मजबूत एवं विस्तारित करने की मांग की गई। इसमें अधिक अस्पतालों को शामिल करने और वार्ड पात्रता में समानता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पेंशनरों के लिए आवास सहायता, 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को सुपर सीनियर का दर्जा देने और देश भ्रमण, तीर्थ यात्रा योजना में रियायतें देने का प्रस्ताव भी रखा गया। आयोग के अधिकारियों ने सुझावों को सुना और विचार का आश्वासन दिया।
#EmployeesAndPensionersPresentSeveralDemandsBeforeTheEighthPayCommission #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 16:15 IST
Dehradun News: आठवें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों-पेंशनरों ने रखीं कई मांगें #EmployeesAndPensionersPresentSeveralDemandsBeforeTheEighthPayCommission #VaranasiLiveNews
