चुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, मैदान में स्नातक के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 प्रत्याशी; कल मतदान
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री कृषि उत्पादन मंडी समिति पहड़िया मंडी से सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होंगी। मतदान शुक्रवार की सुबह 8 से 4 बजे तक होगा। चुनाव मैदान में स्नातक के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 प्रत्याशी हैं। चुनाव कार्यालय के अनुसार स्नातक चुनाव के लिए वाराणसी जनपद में कुल 66,952 मतदाता (41,451 पुरुष और 25,501 महिला) पंजीकृत हैं, जिनके लिए 81 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसी प्रकार शिक्षक एमएलसी के लिए 7,888 मतदाता (5,159 पुरुष और 2,729 महिला) हैं। इनके लिए 21 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। चुनाव में अधिकतर प्रत्याशियों का पूरा परिवार लगा है। किसी का बेटा तो किसी बेटी, किसी की पत्नी तो किसी मां प्रचार प्रसार कर रही हैं। ज्यादातर जनप्रतिनिधि स्नातक के वोटर हैं लेकिन शिक्षक न होने के कारण शिक्षक एमएलसी के वोटर नहीं हैं।
#CityStates #Varanasi #MlcElection #TeacherConstituency #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 23:17 IST
चुनाव: पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज, मैदान में स्नातक के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 प्रत्याशी; कल मतदान #CityStates #Varanasi #MlcElection #TeacherConstituency #VaranasiLiveNews
