Yamuna Nagar News: सरस्वतीनगर मंडी में तौल में गड़बड़ी, आठ फर्मों पर 75 हजार का जुर्माना

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की टीम ने सरस्वतीनगर अनाज मंडी का दौरा कर तौल प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मंडी में किसानों की उपज की तौल में धांधली की जा रही थी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।यूनियन के सदस्यों जसप्रीत सिंह बलोली, बलजीत सिंह काला मंधार, लकी मंधार, जग्गी मंधार, लभा नगला, बिट्टू तलाकौर, हरमोहन भगवानपुर, हरपाल बाजवा, राजिंदर सिंह स्टारी ने बताया कि मंडी में फर्शी कंडों पर तौल की जा रही थी, जबकि इलेक्ट्रॉनिक कांटों का भी बिना प्रमाणीकरण के इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा कट्टों में अतिरिक्त वजन पाया गया, जिससे किसानों को सीधा नुकसान हो रहा था। इस स्थिति पर यूनियन ने कांटों पर आपत्ति जताई और प्रशासन को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी सचिव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ फर्मों पर कुल 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी हालत में फर्शी कांटों पर तौल नहीं होने दी जाएगी और सभी तौल केवल सही व इलेक्ट्रॉनिक कांटों से ही की जाएगी। मंडी चेयरमैन जसविंद्र सिंह सैनी ने भी स्पष्ट किया कि लगाए गए जुर्माने किसी भी स्थिति में वापस नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे कोई आढ़ती फर्शी कांटों पर तौल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद

#EightFirmsFined75 #000ForIrregularitiesInWeighingAtSaraswatinagarMandi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 03:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: सरस्वतीनगर मंडी में तौल में गड़बड़ी, आठ फर्मों पर 75 हजार का जुर्माना #EightFirmsFined75 #000ForIrregularitiesInWeighingAtSaraswatinagarMandi #VaranasiLiveNews