Delhi NCR News: ई-रिक्शा व ऑटो का 10 से 20 रुपये तक बढ़ा किराया
फोटो----ईरान व अमेरिका-इस्राइल युद्ध और बढ़ती महंगाई का असर परिवहन व्यवस्था परबैटरी चार्जिंग, वाहन मेंटेनेंस और अन्य खर्चों में इजाफा से हुई बढ़ोतरीमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। ईरान व अमेरिका-इस्राइल युद्ध और बढ़ती महंगाई का असर अब शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। शहर के कई इलाकों में ई-रिक्शा व ऑटो चालकों ने अपने वाहनों पर नई रेट लिस्ट चिपका दी है। इस वजह से यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।नई रेट लिस्ट के तहत सेक्टर-12/22, सेक्टर-18, डीएम चौक और नोएडा सिटी सेंटर जैसे प्रमुख रूटों पर किराए में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के मुताबिक, एलपीजी सिलिंडर के दाम, बैटरी चार्जिंग, वाहन मेंटेनेंस और अन्य खर्चों में इजाफा हुआ है। ऐसे में पुराने किराए पर काम करना मुश्किल हो गया था। वहीं, दूसरी ओर आम लोगों की जेब पर इससे बोझ बढ़ने लगा है। रोजाना सफर करने वाली यात्री, खासकर नौकरीपेशा और छात्र, इससे परेशान हैं। बढ़ोतरी से उनका बजट बिगड़ गया है।कोटभंगेल स्थित विश्वविद्यालय ई-रिक्शा से जाता हूं। चालकों ने किराया बढ़ा दिया है, जिससे ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं। -प्रिंस, सेक्टर-128पहले से ही घर से सीमित रुपये मिलते हैं। ई-रिक्शा और अन्य चीजों के बढ़ते खर्चे ने पूरा बजट बिगाड़ दिया है। -सुफियान, सेक्टर-99 सोमवार को ई-रिक्शा से सफर किया तो चालक ने बढ़ा हुआ किराया बताया। इससे परेशानी हुई। -अनस, सेक्टर-18पता नहीं कब तक यह स्थिति बनी रहेगी। बढ़ा हुआ भुगतान करने को सब मजबूर हैं। -सागर शर्मा, सेक्टर-62
#E-rickshawAndAutoFareIncreasedByRs10ToRs20 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:34 IST
Delhi NCR News: ई-रिक्शा व ऑटो का 10 से 20 रुपये तक बढ़ा किराया #E-rickshawAndAutoFareIncreasedByRs10ToRs20 #VaranasiLiveNews
