'यहां आपकी नहीं चलेगी': OpenAI केस की सुनवाई के दौरान जज ने एलन मस्क को लगाई फटकार; कहा- याद रहे, आप वकील नहीं
ओपनएआई मुकदमे में अदालत ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को कड़ी फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान मस्क ने खुद कानूनी दलील देने की कोशिश की। इस पर कैलिफोर्निया की संघीय अदालत की जज इवॉन गोंजालेज रोजर्स ने कहा कि यहां उनकी नहीं, कोर्ट की चलेगी। जज ने सख्त लहजे में कहा कि अदालत की कार्यवाही ऐसे नहीं चलती। सबको याद रहे कि आप वकील नहीं हैं। बीबीसी के अनुसार, ओपनएआई के सह-संस्थापक एलन मस्क ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन पर चैरिटेबल ट्रस्ट के उल्लंघन और अनुचित आर्थिक लाभ हासिल करने का आरोप लगाया है। ओपनएआई का दावा है कि मस्क यह लड़ाई अपनी एआई कंपनी एक्सएआई को फायदा पहुंचाने के लिए लड़ रहे हैं। मस्क ने बाद में माना कि जज की बात सही है। सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सख्ती जज रोजर्स ने कोर्ट के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर मस्क की गतिविधियों पर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने सोशल एक्स पर टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई। मस्क ने एक्स पर ऑल्टमैन को स्कैम ऑल्टमैन कह निशाना बनाया था। जज ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से चलानी है, तो कोर्ट के बाहर बयानबाजी बंद करनी होंगी। मस्क ने एआई की तुलना हॉलीवुड फिल्म द टर्मिनेटर से की, तो जज ने रोकते हुए कहा, अपनी बात कह चुके हैं, अब बस। इसे जज रोजर्स की उस शैली का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह मुकदमे को भावनात्मक या काल्पनिक बहसों से हटाकर केवल कानूनी तथ्यों तक सीमित रखना चाहती हैं। रोजर्स उन जजों में गिनी जाती हैं जिन्होंने तकनीकी कंपनियों से जुड़े कई बड़े और जटिल मामलों की सुनवाई की है। मुकदमे में नौ सदस्यीय जूरी मौजूद है, लेकिन अंतिम फैसला जज रोजर्स को ही लेना है। अन्य वीडियो-
#World #International #ElonMusk #OpenaiLawsuit #SamAltman #CaliforniaCourt #YvonneGonzalezRogers #AiLegalBattle #Xai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 02:17 IST
'यहां आपकी नहीं चलेगी': OpenAI केस की सुनवाई के दौरान जज ने एलन मस्क को लगाई फटकार; कहा- याद रहे, आप वकील नहीं #World #International #ElonMusk #OpenaiLawsuit #SamAltman #CaliforniaCourt #YvonneGonzalezRogers #AiLegalBattle #Xai #VaranasiLiveNews
