Haridwar News: खाई में गिरा खनन सामग्री से भरा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान

- लालवाला गांव के पास धनौरी-बिहारीगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा, जनहानि नहींसंवाद न्यूज एजेंसीधनौरी। धनौरी-बिहारीगढ़ मार्ग पर लालवाला गांव के पास बुधवार को खनन सामग्री से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक ने डंपर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, डंपर बंजारेवाला स्थित स्टोन क्रशर से खनन सामग्री लेकर जा रहा था। लालवाला गांव के पास तिराहे पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। चालक क्यूम निवासी मुजफ्फरनगर ने समय रहते डंपर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी मार्ग पर पहले भी डंपर की चपेट में आने से एक पीआरडी जवान की मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खनन सामग्री से भरे ट्रक और डंपर की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

#DumperLoadedWithMiningMaterialFallsIntoADitch #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 14:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: खाई में गिरा खनन सामग्री से भरा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान #DumperLoadedWithMiningMaterialFallsIntoADitch #VaranasiLiveNews