Chamoli News: नशे में मिला चालक, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, बस सीज
फोटोपरिवहन विभाग की ओर से भकुंडा में चलाया गया चेकिंग अभियानबस में बैठीं 35 सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा संवाद न्यूज एजेंसी कर्णप्रयाग। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक चालक नशे की हालत में मिला। अधिकारियों ने एल्कोमीटर से उसकी जांच की। ऐसे में मौके पर ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया गया। बस को सीज कर चालक को पुलिस को सौंप दिया गया जबकि बस में बैठीं 35 सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य के लिए भेजा गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर परिवहन विभाग की ओर से भकुंडा के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही यात्रियों की बस को अधिकारियों ने रोक दिया। चालक की एल्कोमीटर से जांच की गई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एके जायसवाल ने बताया कि जांच के बाद वाहन को सीज कर दिया गया जबकि चालक को हिरासत में लेकर उसे पुलिस को सौंपा गया। वहीं वाहन में सवार 35 यात्रियों को अन्य वाहनों से ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। एआरटीओ एके जायसवाल ने बताया कि चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की हिफाजत करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहनों में बैठने वाले लोगों से अपील की यदि किसी भी चालक की ओर से शराब का सेवन करने का आभास होता है तो तुरंत परिवहन विभाग या पुलिस को इसकी जानकारी दें।
#DriverFoundIntoxicated;DrivingLicenseCancelled #BusSeized. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 17:15 IST
Chamoli News: नशे में मिला चालक, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, बस सीज #DriverFoundIntoxicated;DrivingLicenseCancelled #BusSeized. #VaranasiLiveNews
