Kullu News: डॉ. प्रीत एक सप्ताह मनाली में देंगे सेवाएं
सैकड़ों लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ संवाद न्यूज एजेंसी पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सर्जन डॉ. प्रीत ठाकुर को एक सप्ताह के लिए नागरिक अस्पताल मनाली में प्रतिनियुक्त किया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. प्रीत ठाकुर दो से आठ अप्रैल तक मनाली अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि हमारा प्रयास है कि मनाली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिलें। डॉ. प्रीत ठाकुर की एक सप्ताह की तैनाती से स्थानीय मरीजों और आपातकालीन सर्जरी के मामलों में बड़ी राहत मिलेगी। भविष्य में भी मनाली अस्पताल की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
#Dr.PreetWillProvideServicesInManaliForAWeek #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 17:44 IST
Kullu News: डॉ. प्रीत एक सप्ताह मनाली में देंगे सेवाएं #Dr.PreetWillProvideServicesInManaliForAWeek #VaranasiLiveNews
