Kaithal News: वार्ड-13 में कुत्तों का आतंक, घर से निकलना हुआ मुश्किल

कैथल। शहर के वार्ड-13 में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, खासकर बाइक सवारों के पीछे दौड़कर हमला कर देते हैं। बढ़ते मामलों के चलते रोजाना करीब 15 लोग डॉग बाइट के केस लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ जितेंद्र गिल ने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या वार्ड-13 और आसपास के क्षेत्रों की है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड-13 में विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ---------यह बोले लोग- संजीव कुमार ने बताया कि सुबह और शाम के समय कुत्तों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वे अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजते। कई बार कुत्ते अचानक पीछे पड़ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का भी डर बना रहता है।- वार्ड वासी सुरेश ने बताया कि गली में बुजुर्गों के लिए हालात और भी ज्यादा खराब है। कुत्तों के झुंड गली में बैठे रहते हैं और भौंकते हुए बुजुर्गों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से इन कुत्तों को यहां से हटाया नहीं जा रहा है।- अमित ने बताया कि बाइक सवारों के लिए भी ये कुत्ते मुसीबत बन गए हैं। ये कुत्ते यहां से गुजरने वाले बाइक सवारों पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ते हैं जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें चोट लग जाती है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के डर से रिश्तेदार भी उनके घर आने से डरते हैं। स्कूल जाने के लिए जब बच्चों को छोड़ने जाते हैं तब भी हर समय कुत्तों से खतरा बना रहता है।

#DogsTerrorizeWard13 #MakingItDifficultToLeaveTheHouse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 04:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: वार्ड-13 में कुत्तों का आतंक, घर से निकलना हुआ मुश्किल #DogsTerrorizeWard13 #MakingItDifficultToLeaveTheHouse #VaranasiLiveNews