Yamuna Nagar News: जिला रेडक्रॉस समिति को मिला नया सचिव
जगाधरी। भारतीय रेडक्रॉस समिति का कार्यभार संजीव धीमान ने संभाल लिया है। जिला रेडक्रॉस समिति को संजीव धीमान के रूप में कार्यवाहक सचिव मिला है। इस दौरान संजीव धीमान ने डीसी एवं रेडक्रॉस समिति अध्यक्ष प्रीति को अपनी नियुक्ति पर रिर्पोट किया। उन्होंने बताया कि वे जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा संचालित कल्याणकारी गतिविधियों को सफल बनाने तथा ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने में अपनी पूर्ण मेहनत व लग्न से कार्य करेंगे। इससे पूर्व उनका कार्यकाल हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ में बतौर राज्य प्रशिक्षण अधिकारी रहा है। इसके अलावा भारतीय रेडक्रॉस समिति, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से भी इन्हें सराहनीय कार्यों के लिए मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। संवाद-------
#DistrictRedCrossCommitteeGetsNewSecretary #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 12, 2026, 03:20 IST
Yamuna Nagar News: जिला रेडक्रॉस समिति को मिला नया सचिव #DistrictRedCrossCommitteeGetsNewSecretary #VaranasiLiveNews
