Delhi NCR News: गुटखा के पैसे मांगने पर विवाद, दुकानदार ने ट्रक चालक को मारा चाकू, मौत

सहारनपुर के लिए उपयोगी-आजादपुर मंडी की घटना, पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तारअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।महेंद्र पार्क के आजादपुर मंडी में शुक्रवार तड़के गुटखा के ज्यादा पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में चाय के दुकानदार ने ट्रक चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सहारनपुर यूपी निवासी 28 साल के नाजिम के रूप में हुई है। हालांकि उसके मालिक का आरोप है कि दुकानदार ने बदमाशों के साथ मिलकर लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम देने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार विवेक को गिरफ्तार किया है। जिला के पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि महेंद्र पार्क थाना पुलिस को शुक्रवार तड़के 3.45 बजे आजादपुर मंडी में एक ट्रक चालक को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल नाजिम को उपचार के लिए पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए हैं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजादपुर मंडी में आढ़ती का काम करने वाले रफाकत अली ने बताया कि नाजिम सुबह करीब 3.30 बजे सहारनपुर से सब्जी लेकर आया था और केशो पुर मंडी में सब्जी उतारकर मंडी लौटा था। नाजिम चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए गया। वहां दुकानदार के अलावा चार लोग और मौजूद थे। उन्हें लोगों से पता चला कि नाजिम का दुकानदार विवेक से गुटखा के दाम को लेकर विवाद हो गया। झगड़े में सभी ने नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में झगड़े के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

#DisputeOverAskingForMoneyForGutkha #ShopkeeperStabsTruckDriver #ResultingInHisDeath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: गुटखा के पैसे मांगने पर विवाद, दुकानदार ने ट्रक चालक को मारा चाकू, मौत #DisputeOverAskingForMoneyForGutkha #ShopkeeperStabsTruckDriver #ResultingInHisDeath #VaranasiLiveNews