Kangra News: 1200 स्ट्रीट लाइनों से रोशन होगा धर्मशाला शहर
विवेक कुमार धर्मशाला। धर्मशाला शहर स्मार्ट स्ट्रीट लाइट परियोजना के दूसरे चरण के तहत शीघ्र ही 1200 नई लाइटों से रोशन होगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी धर्मशाला प्रबंधन को तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के तहत शहर के वे क्षेत्र जहां स्ट्रीट लाइटों की कमी है वहां ये लाइटें स्थापित की जाएंगी। विभिन्न स्थानों पर बंद हाईमास्ट लाइटों की भी मरम्मत कर फिर से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा कचहरी अड्डा चौक में एक हाईमास्ट लाइट स्थापित करने की योजना है। इसको लेकर तकनीकी प्रकिया पर कार्य किया जा रहा है। इस माह से इस योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।300-400 पुराने स्ट्रीट लाइट पोल हटाने का भी होगा कार्यस्मार्ट सिटी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला ने कुछ समय पहले शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए शहर में पोल लगाए थे। कई पोल ऐसे हैं जिन पर अभी लगी लाइटें या तो खराब हैं या फिर लाइट ही नहीं है। इन करीब 300-400 पोल को भी हटाने का कार्य इस चरण के तहत पूरा किया जाएगा। साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।बंद लाइटों की मरम्मत के साथ पुन: किया जाएगा रोशन पिछली बरसात में भूस्खलन के दौरान स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचने के कारण कई स्थान अंधेरे हैं। उन स्थानों को भी पुन: रोशन करने का कार्य किया जाएगा।दूसरे चरण के तहत शहर में 1200 नई स्ट्रीट लाइटों को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन को शिमला से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। योजना के तहत तकनीकी प्रकिया पर कार्य किया जा रहा है। इस माह से इस योजना को लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- विशाल, एजीएम (पीएंडसी), स्मार्ट सिटी धर्मशाला
#KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 17:17 IST
Kangra News: 1200 स्ट्रीट लाइनों से रोशन होगा धर्मशाला शहर #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #VaranasiLiveNews
