Faridabad News: साईं ऑटो के बाहर हालात रहे सामान्य, पुलिस रही तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी पलवल।पृथला गांव स्थित साईं ऑटो कंपनी के बाहर मंगलवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और कहीं भी प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। एहतियात के तौर पर कंपनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी संभावित स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके और यातायात सुचारू बना रहे।सोमवार को पृथला गांव में नेशनल हाईवे-19 पर कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। सुबह शुरू हुआ यह प्रदर्शन कुछ ही देर में उग्र हो गया और कर्मचारियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे तक चले इस जाम के कारण फरीदाबाद से पलवल की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था। जाम के चलते हजारों वाहन बीच रास्ते में फंस गए थे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र और अन्य राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों को समझाकर करीब चार घंटे बाद जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

#Sfgd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Sfgd



Faridabad News: साईं ऑटो के बाहर हालात रहे सामान्य, पुलिस रही तैनात #Sfgd #VaranasiLiveNews