Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत

-समृद्धि दक्ष सोसायटी के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्करमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 में समृद्धि दक्ष सोसाइटी के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिरोजाबाद निवासी बलवीर कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा राजीव कुमार गुप्ता (30) एक्सिस बैंक में नौकरी करता था। वह मोमनाथल में अपने मकान में रहता था। बीते रविवार को राजीव अपनी बाइक से घर से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-150 में समृद्धि दक्ष सोसाइटी के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजीव को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि बलवीर कुमार की तहरीर पर ट्रक चालक धर्मेंद्र निवासी कामबक्शपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था कि नहीं।

#Gsdf #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gsdf



Noida News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत #Gsdf #VaranasiLiveNews