देव दीपावली 2026: काशी में दीपों का महाकुंभ, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया चार दिन पैकेज; ऐसे करें बुकिंग

कार्तिक पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी काशी के गंगा घाट लाखों दीयों की जगमगाहट से आलोकित होने के लिए तैयार हैं। देव दीपावली पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने पर्यटकों की सुविधा और अविस्मरणीय अनुभव के लिए चार दिन और तीन रात का विशेष टूर पैकेज देव दीपावली- दिव्य काशी अनुभव शुरू किया है। यात्रा की शुरुआत पर्यटकों के काशी आगमन पर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत के साथ होगी। पहले दिन होटल चेक-इन के बाद शाम को काशी विश्वनाथ के दर्शन और इसके बाद दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभव कराया जाएगा। दूसरे दिन की सुबह पर्यटक गंगा में नौका विहार का आनंद लेंगे। इसके बाद प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन होंगे। दोपहर बाद ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा का सबसे मुख्य आकर्षण तीसरे दिन देव दीपावली पर होने वाला भव्य दीपोत्सव रहेगा। शाम को गंगा के 84 घाट लाखों दीपों से जगमगा उठेंगे, तब पर्यटकों के लिए विशेष देव दीपावली गंगा बोट एक्सपीरियंस की व्यवस्था रहेगी। गंगा की लहरों पर तैरती नाव से घाटों की अप्रतिम छटा, लेजर शो, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का नजारा इस यात्रा को जीवनभर के लिए यादगार बनाएगा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #DevDeepawali2026 #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 14:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देव दीपावली 2026: काशी में दीपों का महाकुंभ, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया चार दिन पैकेज; ऐसे करें बुकिंग #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #DevDeepawali2026 #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews