Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सोमवार को किसान मनरेगा देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले किसानों और मजदूर संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कथित किसान-विरोधी यूएस ट्रेड डील को तुरंत रद्द करने और मजदूर विरोधी वीवीबीजीआरएएम योजना को समाप्त कर मनरेगा को पूर्ण रूप से बहाल करने की मांग की। आंदोलनकारियों का आरोप है कि यूएस ट्रेड डील से देश की आर्थिक संप्रभुता प्रभावित होगी और फल, काजू, बादाम, गेहूं व धान उगाने वाले किसानों को भारी नुकसान होगा। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। पंजाब के मजदूर नेता रेशम सिंह और दलित किसान नेता अतर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा को प्रभावी ढंग से बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संवाद

#DemonstrationByFarmer-laborOrganizationsAtJantarMantar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 21:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन #DemonstrationByFarmer-laborOrganizationsAtJantarMantar #VaranasiLiveNews