कातिल बहू: भांजे के इश्क में पागल मामी, रोड़ा बन रही सास को यूं लगाया ठिकाने; कब्र से निकाली गई लाश बताएगी राज

राजधानी लखनऊ में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद शनिवार को कब्र खोदकर उनका शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बहू शालिनी को हिरासत में लिया गया है। नामजद आरोपी करन की तलाश में पुलिस टीम लगी है। घटना काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव की है। गांव निवासी बुजुर्ग शांति देवी (65) की हत्या हुई है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि छानबीन में शालिनी की भूमिका संदिग्ध मिली है। ग्राम प्रधान शकील के वीडियो के आधार पर शालिनी से पूछताछ की जा रही है। उसके रिश्ते के भांजे उन्नाव के औरास निवासी करन को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उन्नाव भेजी गई है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 04:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कातिल बहू: भांजे के इश्क में पागल मामी, रोड़ा बन रही सास को यूं लगाया ठिकाने; कब्र से निकाली गई लाश बताएगी राज #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #VaranasiLiveNews