Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचे जिससे पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर आना शुरू हो गया था और देखते ही देखते भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि दर्शन के लिए लगी लाइनें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं ताकि भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं पुलिस व मंदिर कर्मचारी भी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। नवरात्र समाप्त होने के बावजूद मां चिंतपूर्णी के प्रति भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है। लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews