Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवर्तन परिमंडल कार्यालय झज्जर में शुक्रवार 3 अप्रैल को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक झज्जर शहर, सब अर्बन सब डिवीजन झज्जर, बादली व माछरौली सब डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याएं (बिजली चोरी को छोड़कर) सुनी जाएंगी। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिविजन झज्जर करेंगे। उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्ट नहीं होता तो वह अपनी शिकायत चेयरमैन बिजली उपभोक्ता फोरम के समक्ष रख सकता है।
#ConsumerGrievanceRedressalForumMeetingInJhajjarToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 20:36 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज #ConsumerGrievanceRedressalForumMeetingInJhajjarToday #VaranasiLiveNews
