Kullu News: टीसीपी श्रेणी में मीटर लगाने की दी शिकायत

टीसीपी श्रेणी में मीटर लगाने की दी शिकायत संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। ग्राम पंचायत सोयल-दो के उपप्रधान गंगा सिंह ठाकुर ने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता को एक शिकायत पत्र सौंपा है। गंगा सिंह ने कहा कि चार माह पहले उनके पिता के नाम बिजली बोर्ड ने मीटर लगाया। पहले माह इसमें 3255 और दूसरे माह 1939 रुपये बिजली बिल आया। जब जांच की गई तो पाया गया कि मीटर टीसीपी श्रेणी में लगाया गया है। इसमें 6.49 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र ग्रामीण होने के बावजूद इनमें टीसीपी श्रेणी के मीटर लगा दिए गए। जब बोर्ड कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की गई तो समाधान के बजाय अनुचित व्यवहार किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

#ComplaintGivenForInstallationOfMeterInTCPCategory #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: टीसीपी श्रेणी में मीटर लगाने की दी शिकायत #ComplaintGivenForInstallationOfMeterInTCPCategory #VaranasiLiveNews