Colonel Purohit: मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रहे कर्नल पुरोहित पदोन्नत, ब्रिगेडियर बने
सेना ने महत्वपूर्ण फैसले में 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रहे कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित को पदोन्नत कर ब्रिगेडियर बना दिया है। यह फैसला सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की प्रधान पीठ के उनकी सेवानिवृत्ति पर रोक लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। पदोन्नति के साथ ही अब उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि भी दो साल के लिए बढ़ गई है। सेना के नियमों के मुताबिक, कर्नल रैंक के अधिकारी 54 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, जबकि ब्रिगेडियर रैंक के लिए यह आयु सीमा 56 वर्ष है। कर्नल पुरोहित इस 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले थे, पर अब ब्रिगेडियर बनने के बाद वह 31 मार्च, 2028 तक सेवा जारी रखेंगे। न्यायाधिकरण ने 16 मार्च को आदेश दिया था कि कर्नल पुरोहित की सेवानिवृत्ति को तब तक स्थगित रखा जाए, जब तक उनकी पदोन्नति से जुड़ी वैधानिक शिकायत पर सेना अंतिम निर्णय नहीं ले लेती। ब्यूरो याचिका में पुरोहित ने तर्क दिया था कि 20 वर्षों से अधिक समय की बेदाग सेवा के बावजूद मुकदमे के कारण उनकी पदोन्नति रुक गई थी। उन्होंने मांग की थी कि उन्हें जूनियर अफसरों के बराबर पदोन्नत किया जाए। उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट को आधार मानते हुए उन्हें ब्रिगेडियर रैंक दी गई।
#IndiaNews #National #ColonelPurohit #IndianArmy #MalegaonBlastCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 03:42 IST
Colonel Purohit: मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी रहे कर्नल पुरोहित पदोन्नत, ब्रिगेडियर बने #IndiaNews #National #ColonelPurohit #IndianArmy #MalegaonBlastCase #VaranasiLiveNews
