Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद फैक्टरी में जा रही यूरिया के 65 कट्टे सीआईए-2 ने पकड़े

बहादुरगढ़। सीआईए टू ने सांपला से रोहद एक फैक्टरी में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से यूरिया के 65 कट्टे बरामद कर रोहित निवासी रोहद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आसौदा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को सूचना थी कि रोहित सांपला से यूरिया लेकर रोहद की फैक्टरी में जा रहा है। रोहद पुल के नीचे नाकाबंदी की गई तो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने ट्रैक्टर दहकोरा रोड स्थित एक फैक्टरी में घुसा दिया। टीम ने वहां आरोपी को पकड़ लिया। गौंद बनाने में होती थी प्रयोगबताया जा रहा है कि यह यूरिया अवैध रूप से गौंद बनाने के लिए ले जाई जा रही थी। प्लाईवुड आदि में भी इसका इस्तेमाल होता है। टीम ने प्रशासन को सूचना दी तो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आरोपी ट्रैक्टर चालक यूरिया संबंधित बिल या कोई अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में जांच की जा रही है।- राजेश कुमार, प्रभारी, थाना आसौदा

#CIA-2Seizes65SacksOfUreaEnRouteToRohadFactory #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 22:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद फैक्टरी में जा रही यूरिया के 65 कट्टे सीआईए-2 ने पकड़े #CIA-2Seizes65SacksOfUreaEnRouteToRohadFactory #VaranasiLiveNews