आज से शुरू हुआ छठ महापर्व: इस बार दो खास योग का बन रहा शुभ संयोग; जानिए नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक का महत्व

बिहार समेत देशभर में लोकआस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय-खाय से होती है। इस दौरान व्रती पवित्र नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ तैयार भोजन ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेते हैं। इस बार नहाय-खाय के दिन मूल नक्षत्र, धृति योग और रवियोग का संयोग बन रहा है। छठ पर बन रहा ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि इस वर्ष छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का विशेष संयोग बन रहा है। शुक्रवार 13 नवंबर को मूल नक्षत्र, धृति योग और रवियोग में नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हो रही है। शनिवार 14 नवंबर को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और रवियोग में खरना होगा। रविवार 15 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग में अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, सोमवार 16 नवंबर को वृद्धि योग और सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग के मंगलकारी संयोग में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। सूर्योपासना की वैदिक परंपरा से जुड़ा है छठ ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि सूर्योपासना भारतीय वैदिक परंपरा का अभिन्न अंग है। ऋग्वैदिक काल से ही सूर्य की आराधना की परंपरा चली आ रही है। सूर्य को प्रत्यक्ष देवता और आरोग्य का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य की उपासना से आरोग्यता, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। स्कंद पुराण में भी छठ व्रत का उल्लेख मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजा प्रियव्रत ने कुष्ठ रोग से मुक्ति की कामना के साथ भगवान भास्कर की आराधना की थी। इस व्रत को प्रतिहार षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और जीवन में अनुशासन अपनाने का संदेश देता है।

#CityStates #Bihar #Gaya #Kosi #Munger #Patna #Purnea #Saran #Bhagalpur #Darbhanga #Muzaffarpur #ChhathPuja2026 #ChhathPujaDate #NahayKhay2026 #KharnaDate #ChhathSandhyaArghya #UshaArghya2026 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 13, 2026, 05:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आज से शुरू हुआ छठ महापर्व: इस बार दो खास योग का बन रहा शुभ संयोग; जानिए नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक का महत्व #CityStates #Bihar #Gaya #Kosi #Munger #Patna #Purnea #Saran #Bhagalpur #Darbhanga #Muzaffarpur #ChhathPuja2026 #ChhathPujaDate #NahayKhay2026 #KharnaDate #ChhathSandhyaArghya #UshaArghya2026 #VaranasiLiveNews