पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली: टुंडला के पास वारदात, पुलिस समझकर की फायरिंग; पिकअप छोड़कर हुए फरार
अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित टुंडला के पास देर रात दो बजे गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से घबराकर रास्ते में आ रहे दो युवकों को पुलिस समझकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (25) की आंख पर गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं पशु तस्कर थोड़ी दूरी पर एक गाय व भैंस से लदी पिकअप छोड़कर मौके से भाग गए। बताया जाता है कि पिकअप में करीब तीन तस्कर थे।
#Crime #Ambala #AmbalaMurder #MurderNews #HaryanaCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 07:53 IST
पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली: टुंडला के पास वारदात, पुलिस समझकर की फायरिंग; पिकअप छोड़कर हुए फरार #Crime #Ambala #AmbalaMurder #MurderNews #HaryanaCrime #VaranasiLiveNews
