Etah News: अवागढ़ में मिले पांच गोवंश के अवशेष, लोगों में आक्रोश; दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में गदेसरा बंबा के पास चार से पांच गोवंश के अवशेष मिले। घटना की जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। माैके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस माैक पर पहुंच गई। प्रधान भानु कुशवाहा ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
#CityStates #Etah #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:40 IST
Etah News: अवागढ़ में मिले पांच गोवंश के अवशेष, लोगों में आक्रोश; दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग #CityStates #Etah #UpPolice #VaranasiLiveNews
