Sirmour News: शहर में बेसहारा पशुओं से राहत के लिए मुहिम तेज, 20 पशु भेजे गोशाला

पशुओं को रवाना करने से पहले चिकित्सक ने किया स्वास्थ्य परीक्षणटैग लगे पालतू पशु घूमते पाए गए तो होगी नियमानुसार कार्रवाई :सोलंकीसंवाद न्यूज एजेंसीनाहन (सिरमौर)। नाहन शहर की सड़कों और बाजारों में घूमते बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। व्यस्त मार्गों पर पशुओं के बैठने और अचानक सड़क पर आने से वाहन चालकों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विधायक अजय सोलंकी की पहल पर पशुओं को गौशालाओं में भेजने का अभियान तेज किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर परिषद ने दो बड़ी गाड़ियों और एक पिकअप के माध्यम से 20 पशुओं को कोटला बड़ोग गौशाला भेजा। इससे पहले 22 पशुओं को वहां पहुंचाया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 42 पशुओं को आश्रय दिया गया है।पशुओं को भेजने से पहले पशु चिकित्सक ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। पूरी प्रक्रिया विधायक की देखरेख में हुई। इस दौरान एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, वार्ड नंबर दो के पार्षद नरेंद्र तोमर, पशु चिकित्सक और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।खुले में पशु छोड़ने पर होगी कार्रवाईविधायक अजय सोलंकी ने कहा कि टैग लगे पालतू पशु खुले में घूमते पाए गए तो उनके मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ने और उनकी उचित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन के साथ जनता का सहयोग भी जरूरी है। पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने के साथ शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।विधायक ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए जल्द नसबंदी अभियान शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जनहित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। बेसहारा पशुओं के संरक्षण और शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

#CampaignToAddressTheIssueOfStrayAnimalsInTheCityIntensifies;20AnimalsSentToA*gaoshala*(cowShelter). #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirmour News: शहर में बेसहारा पशुओं से राहत के लिए मुहिम तेज, 20 पशु भेजे गोशाला #CampaignToAddressTheIssueOfStrayAnimalsInTheCityIntensifies;20AnimalsSentToA*gaoshala*(cowShelter). #VaranasiLiveNews