Una News: बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की मुहिम शुरू
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा खंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस पहल से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता फैलाई गई। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य लठियाणी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम करवाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीना अरोड़ा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कंचन माला और शिवानी शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा और स्टाफ ने भाग लिया। आशा कार्यकर्ताओं कांता देवी, रीता देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, आशा रानी और रंजना ने भी सक्रिय योगदान दिया। स्वास्थ्य टीम ने न केवल टीकाकरण किया, बल्कि वैक्सीन के फायदों पर विस्तृत जानकारी भी साझा की। संवाद
#CampaignLaunchedToProtectGirlsFromCervicalCancer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 17:24 IST
Una News: बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की मुहिम शुरू #CampaignLaunchedToProtectGirlsFromCervicalCancer #VaranasiLiveNews
