Una News: अंब में 24 घंटे जल आपूर्ति का अभियान तेज, टेस्टिंग शुरू

विकास की बातवार्ड 3 व 9 में पाइपलाइन व टैंक तैयार, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारीनंदपुर (ऊना)। नगर पंचायत अंब में अमृत 2.0 योजना के तहत 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम तेज हो गया है। वार्ड तीन और नौ में जल आपूर्ति का टेस्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना में चार किलोमीटर लंबी 200 मिमी पाइपलाइन, सात ओवरहेड और कलेक्शन टैंक, छह पंप और दो सबमर्सिबल मोटर स्थापित की गई हैं।नगर पंचायत के 1700 कनेक्शनों में से 350 पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जल शक्ति विभाग अगले तीन महीनों में शेष कनेक्शनों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखता है।अंब विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि परियोजना 8.50 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जा रही है और जल्द ही नागरिकों को 24 घंटे जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

#CampaignFor24-hourWaterSupplyIntensifiesInAmb #TestingBegins #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अंब में 24 घंटे जल आपूर्ति का अभियान तेज, टेस्टिंग शुरू #CampaignFor24-hourWaterSupplyIntensifiesInAmb #TestingBegins #VaranasiLiveNews