BPCL Job 2026: भारत पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती; सालाना पैकेज 17.11 लाख तक

BPCL Vacancy 2026: भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (BPCL) ने 2026 के लिए कुल लगभग 250 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग, लेखा, वेसाइड एमिनिटीज), सचिव और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (गुणवत्ता आश्वासन और राजभाषा कार्यान्वयन) जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा, जिसमें आवेदन की स्क्रीनिंग, लिखित या कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस आधारित चर्चा, ग्रुप एक्टिविटी और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं। आवेदन के लिए क्या है योग्यता जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग): इस पद के लिए इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा चाहिए (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल आदि)। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 55% अंक और SC/ST/दिव्यांग के लिए 50% अंक जरूरी हैं। साथ ही डिप्लोमा के बाद संबंधित क्षेत्र में 5 साल का काम का अनुभव होना चाहिए, जिसमें कम से कम 1 साल सुपरवाइजरी या मैनेजमेंट का हो। जूनियर एक्जीक्यूटिव (लेखा): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (कम से कम 55% अंक) जरूरी है। SC/ST/दिव्यांग के लिए 50% अंक मान्य हैं। इसके साथ CA इंटर या CMA इंटर पास होना चाहिए। CA/CMA फाइनल पास उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं होंगे। 5 साल का अकाउंटिंग, टैक्स या फाइनेंस से जुड़ा अनुभव भी जरूरी है। जूनियर एक्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज): इस पद के लिए बी.कॉम, बीबीए, बी.एससी, बीएमएस या बीएचएम जैसी डिग्री चाहिए, जिसमें 55% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 50%) हों। रिटेल या हॉस्पिटैलिटी का डिप्लोमा हो तो अच्छा है। साथ ही 5 साल का अनुभव चाहिए, जिसमें कम से कम 3 साल होटल, रिटेल या फूड इंडस्ट्री में हो। सचिव (BPCL): इस पद के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक (3 साल की डिग्री) तीनों में कम से कम 55% अंक होने चाहिए (SC/ST/दिव्यांग के लिए 50%)। साथ ही 5 साल का सचिवीय या ऑफिस सहायक का अनुभव जरूरी है। एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (गुणवत्ता आश्वासन): एमएससी (केमिस्ट्री) की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक (SC/ST/दिव्यांग के लिए 55%) हों। 3 साल का अनुभव किसी लैब या केमिकल/पेट्रोलियम/गैस इंडस्ट्री में होना चाहिए। एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (आधिकारिक भाषा): हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन (55% अंक) जरूरी है और 12वीं या ग्रेजुएशन में अंग्रेजी भी पढ़ी होनी चाहिए। साथ ही हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का 3 साल का अनुभव होना चाहिए। अनुभव योग्यता के बाद या पहले का भी मान्य है।

#GovernmentJobs #National #Bpcl #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 13:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BPCL Job 2026: भारत पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती; सालाना पैकेज 17.11 लाख तक #GovernmentJobs #National #Bpcl #VaranasiLiveNews