Gurugram News: शिविर में रक्तदाताओं को किया सम्मानित
फरीदाबाद। बाटा चौक एनआईटी क्षेत्र में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को इस मानवीय कार्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर का आयोजन वृक्षारोपण-एक पहल सोशल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जिसे सोनू झांब और डॉ. हेमंत अत्री के संयुक्त प्रयासों से सफल बनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में समाजसेवी भारत अशोक अरोड़ा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी रक्तदान किया और लोगों को भी प्रेरित किया। संवाद
#BloodDonorsHonoredAtTheCamp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:39 IST
Gurugram News: शिविर में रक्तदाताओं को किया सम्मानित #BloodDonorsHonoredAtTheCamp #VaranasiLiveNews
