Election Analysis: असम में भाजपा के वोट शेयर में 4.6% की बढ़त, पार्टी को मिला 22 सीटों का फायदा

असम चुनाव में भाजपा के पक्ष में महज 4.6% वोटों की बढ़त ने उसे 22 सीटों का फायदा करा दिया। पार्टी ने 2021 की तुलना में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 सीटें जीतीं। भाजपा-नीत राजग ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 64 के बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गया। आयोग के वोट शेयर आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में 0.17% की मामूली बढ़ोतरी के बावजूद 10 सीटें गंवा दी और पार्टी की सीट संख्या घटकर 19 रह गई। राजग के अन्य दलों की यह रही स्थिति असम गण परिषद ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जो पिछली बार के मुकाबले एक ज्यादा है, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10 सीटें मिलीं, पहले 4 जीती थी (तब वोट शेयर अलग से नहीं दिखाया गया था) भाजपा को बढ़त 37.81% वोट शेयर के साथ सत्तारूढ़ भाजपा ने 82 सीटें कब्जाईं 33.21% वोट शेयर के साथ 2021 में पार्टी को मिली थी 60 सीटें कांग्रेस की सीटें घटीं 29.84% वोट शेयर के साथ विपक्षी दल को 19 सीटों पर ही मिली सफलता 29.67% वोट शेयर के साथ 2021 में 29 सीटों पर कांग्रेस को मिली थी जीत विपक्षी खेमे को करारा झटका विपक्षी एआईयूडीएफ का वोट शेयर घटकर 5.46% रह गया और वह 2 सीटें ही जीत सका। 2021 में उसके 16 विधायक थे और वोट शेयर 9.29% था।झारखंड मुक्ति मोर्चा कोई सीट नहीं जीत सका, पर 1.16% वोट मिले। यह पूर्वोत्तर में उसके विस्तार का संकेत है।आयोग के मुताबिक, अन्य श्रेणी (जिसमें सभी अन्य दल और उम्मीदवार शामिल) का वोट शेयर 10.17 प्रतिशत रहा, जो 2021 में 13.7 प्रतिशत था। अन्य वीडियो

#IndiaNews #Election #National #ElectionAnalysis #AssemblyElection2026 #AssemblyElectionResults2026 #VidhanSabhaChunavResult #Assam #Bjp #Congress #Aiudf #VotePercentage #VoteShare #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 01:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Election Analysis: असम में भाजपा के वोट शेयर में 4.6% की बढ़त, पार्टी को मिला 22 सीटों का फायदा #IndiaNews #Election #National #ElectionAnalysis #AssemblyElection2026 #AssemblyElectionResults2026 #VidhanSabhaChunavResult #Assam #Bjp #Congress #Aiudf #VotePercentage #VoteShare #VaranasiLiveNews