भाजपा नेताओं को पाकिस्तानी नंबरों से धमकी: कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां, टूल किट के जरिये कई नेता टारगेट पर

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाके की घटना से भाजपा नेता सकते में हैं। दरअसल, उन्हें इस तरह के हमले का अंदेशा पहले से ही था। दरअसल, पंजाब के कई भाजपा नेताओं को पाकिस्तान नंबर (92) से धमकी भरे लहजों में कई कॉल्स पिछले कई दिनों से आ रही थी। पंजाब के एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के संगठन सचिव को भी मारने की धमकी भरा एक पत्र चंडीगढ़ कार्यालय आया था। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी। चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में भी कई बार ऐसी कॉल्स और चिट्ठियां पहुंची, जिसमें विभिन्न भाजपा नेताओं मारने व ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी शिकायतें पंजाब पुलिस को भी दी गई थीं।

#CityStates #Chandigarh #Chandigarh-punjab #BjpLeader #ChandigarhPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 12:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा नेताओं को पाकिस्तानी नंबरों से धमकी: कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां, टूल किट के जरिये कई नेता टारगेट पर #CityStates #Chandigarh #Chandigarh-punjab #BjpLeader #ChandigarhPolice #VaranasiLiveNews