Agra News: भाकियू ने भंग की बाह तहसील कार्यकारिणी
बाह। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने मंगलवार को बाह तहसील की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। यह निर्णय संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।बाह के लोक निर्माण विभाग के रेस्टहाउस पर मंगलवार को एक आपात बैठक हुई। इसमें ग्रामीण किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनात्मक कदम उठाने की रणनीति बनाई गई। एमएसपी, चक मार्ग, तालाब पर अतिक्रमण और छुट्टा मवेशी जैसी समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष लवानिया ने मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर की सहमति से बाह तहसील और ब्लॉक स्तरीय सभी कार्यकारिणियों को भंग करने की घोषणा की। संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर भी नई रणनीति बनाई गई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश पचौरी, जिला प्रवक्ता नत्थू सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चाहर, रामप्रवेश भदौरिया, भूपेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक तारौलिया, रणजीत सिंह यादव और हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
#BhakiyuDissolvedTheBahTehsilExecutive #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:39 IST
Agra News: भाकियू ने भंग की बाह तहसील कार्यकारिणी #BhakiyuDissolvedTheBahTehsilExecutive #VaranasiLiveNews
