Bengal Election: सीएम ममता बनर्जी का तीखा प्रहार, कहा- चुनाव खत्म होते ही गैस-कैश देना बंद कर देगी भाजपा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेलदा में एक बड़ी चुनावी रैली की। इस रैली में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा,भाजपा चुनाव खत्म होते ही गैस और कैश देना बंद कर देगी। उन्होंने इसे भाजपा की एक सोची-समझी चाल और चुनावी खेल करार दिया। ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत और झगड़े पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा इस तनावपूर्ण स्थिति का फायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भाजपा के बहकावे में न आएं। ममता बनर्जी ने साफ किया कि भाजपा केवल सत्ता के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है और चुनाव के बाद वह अपने वादों से मुकर जाएगी। (खबर अपडेट की जा रही है)

#IndiaNews #National #WestBengalElections2026 #MamataBanerjeeRally #AllegationsAgainstBjp #ElectionPromises #BengalPolitics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 14:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bengal Election: सीएम ममता बनर्जी का तीखा प्रहार, कहा- चुनाव खत्म होते ही गैस-कैश देना बंद कर देगी भाजपा #IndiaNews #National #WestBengalElections2026 #MamataBanerjeeRally #AllegationsAgainstBjp #ElectionPromises #BengalPolitics #VaranasiLiveNews