Mandi News: बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक पांच को

नेरचौक (मंडी)। प्रदेश बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक पांच अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे महादेव पंचायत में होगी। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष राजेश गौतम करेंगे। यूनियन के महासचिव भूपेंद्र पाल ने बताया कि बैठक में प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों, टीजीटी बैचवाइज भर्ती, पीजीटी भर्ती और बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग के आरएंडपी नियम के अनुसार टीजीटी में बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने, पीजीटी के पदों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरने सहित प्रदेश में रिक्त हजारों पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 150 नए सीबीएसई स्कूलों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यूनियन ने प्रदेश के सभी बीएड बेरोजगार युवाओं एवं सदस्यों से बैठक में पहुंचने और सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। संवाद

#B.Ed.UnemployedUnionMeetingOn5th #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: बीएड बेरोजगार यूनियन की बैठक पांच को #B.Ed.UnemployedUnionMeetingOn5th #VaranasiLiveNews