Batala: स्कूल में पढ़ा रही टीचर पर भांजे ने फेंका तेजाब, दो विद्यार्थियों पर गिरे छींटे; आरोपी गिरफ्तार
बटाला के कस्बा घुमान के गांव महिमदपुरा के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ा रही शिक्षिका पर उनके भांजे ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को शिक्षिका लखविंदर कौर अपनी कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान उनका भांजा स्कूल में घुसा और उन पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान कक्षा के दो विद्यार्थियों पर भी तेजाब की छींटे गिरे। शिक्षिका और दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी रिश्ते में शिक्षिका का भांजा लगता है। थाना श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी हरीष बहल ने बताया कि शुक्रवार आरोपी की पहचान तेजबीर सिंह के रूप में हुई है।
#Crime #Punjab #BatalaCrime #Acid #BatalaPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 06:23 IST
Batala: स्कूल में पढ़ा रही टीचर पर भांजे ने फेंका तेजाब, दो विद्यार्थियों पर गिरे छींटे; आरोपी गिरफ्तार #Crime #Punjab #BatalaCrime #Acid #BatalaPolice #VaranasiLiveNews
