शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली-मुरादाबाद मंडल के 105 पोलिंग बूथों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम चार बजे तक 47,700 शिक्षक मतदाता बैलट पेपर से मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से इस निर्वाचन क्षेत्र के नौ जिलों में बनाए गए कुल 105 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बरेली जिले में चुनाव कराने के लिए बृहस्पतिवार को संजय कम्युनिटी हॉल से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। बरेली-मुरादाबाद मंडल में 47,700 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 27,012 पुरुष और 20,688 महिला मतदाता हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। बरेली के रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्षता और सतर्कता से चुनाव कराकर मतपेटी निर्धारित प्रक्रिया से सुरक्षित रखने के लिए कहा है।
#CityStates #Bareilly #Pilibhit #Budaun #Shahjahanpur #UttarPradesh #TeacherMlcElection2026 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #UpElection2027 #Voting #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:31 IST
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली-मुरादाबाद मंडल के 105 पोलिंग बूथों पर मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #CityStates #Bareilly #Pilibhit #Budaun #Shahjahanpur #UttarPradesh #TeacherMlcElection2026 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #UpElection2027 #Voting #VaranasiLiveNews
