Lalitpur News: शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी

शादी समारोह में गई युवक की मोटरसाइकिल चोरी ।अर्जुनखिरिया। नाराहट थाना क्षेत्र के अर्जुन खिरिया गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए गांव के ही युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।सोमवार को ज्ञान सिंह पटेल गांव में हो रहे एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल समारोह स्थल के बाहर खड़ी कर दी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वापस लौटने लगा, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। युवक ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है ।

#Xyz #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Xyz



Lalitpur News: शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी #Xyz #VaranasiLiveNews