Assembly Elections: तमिलनाडु चुनाव में सियासी हलचल तेज, स्टालिन से लेकर विजय और AIADMK-BJP तक बयानबाजी हुई गरम

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य में हर दल जनता को साधने के लिए लगातार प्रचार और बयानबाजी में जुटा हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चेन्नई मेट्रो में सफर के दौरान आम लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उनका यह जनसंपर्क अभियान सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, डीएमके उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चाहे जितने भी चुनाव आ जाएं, पलानीस्वामी को हर बार हार का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी चेन्नई में पार्टी के लिए जोरदार प्रचार करते नजर आए। डीएमके अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक रही है। इधर बीजेपी की ओर से भी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की चुनौती पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने डीएमके पर परिवारवाद का आरोप लगाया। केशवन ने कहा कि 2026 चुनाव में डीएमके का मुख्य एजेंडा सत्ता हस्तांतरण को लेकर है, जिसमें उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि तमिलनाडु की जनता इस राजनीतिक वंशवाद को स्वीकार नहीं करेगी।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 06:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Assembly Elections: तमिलनाडु चुनाव में सियासी हलचल तेज, स्टालिन से लेकर विजय और AIADMK-BJP तक बयानबाजी हुई गरम #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews