Assembly Election 2026: बंगाल एसआईआर मामले में कांग्रेस उम्मीदवार को मिली राहत; खरगे के बयान पर भाजपा का हमला
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की फरक्का सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहताब शेख को बड़ी राहत मिली है। चुनावी सूची से उनका नाम हटाए जाने के बाद उन्होंने न्याय के लिए अदालत का रुख किया था। अब एक ट्रिब्यूनल ने आदेश दिया है कि उनका नाम फिर से मतदाता सूची में जोड़ा जाए। दरअसल, विशेष संशोधन प्रक्रिया (एसआईआर) के दौरान उनके नाम में कुछ गड़बड़ी बताकर उसे 'न्यायनिर्णयन के तहत' में डाल दिया गया था, जिससे वे नामांकन दाखिल नहीं कर पा रहे थे। मोहताब शेख ने कई दस्तावेज जैसे आधार, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस पेश किए। ट्रिब्यूनल ने माना कि पिता के नाम में थोड़ी गलती थी, लेकिन इससे उनकी पहचान पर कोई असर नहीं पड़ता।इस फैसले के बाद अब वे चुनाव लड़ सकेंगे। मतदान से ठीक पहले आए इस फैसले को अहम माना जा रहा है।
#IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #AssamAssemblyElection2026 #KeralaAssemblyElection2026 #PuducherryAssemblyElection2026 #TamilNaduAssemblyElection2026 #ElectionNews #Bjp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 02:20 IST
Assembly Election 2026: बंगाल एसआईआर मामले में कांग्रेस उम्मीदवार को मिली राहत; खरगे के बयान पर भाजपा का हमला #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #AssamAssemblyElection2026 #KeralaAssemblyElection2026 #PuducherryAssemblyElection2026 #TamilNaduAssemblyElection2026 #ElectionNews #Bjp #VaranasiLiveNews
