कॉमेडी एक्टर्स को मिलना चाहिए सम्मान , अरशद वारसी बोले- मैंने कभी हार नहीं मानी; ओटीटी को लेकर कही ये बात

अरशद वारसी ने अपने तीन दशक लंबे करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। कॉमेडी रोल से अपनी पहचान बनाने वाले अरशद ने ग्रे शेड कैरेक्टर, सीरियस कैरेक्टर और निगेटिव रोल भी अदा किए हैं। यही कारण है कि अरशद वारसी का ऐसा मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए हमेशा एक जगह रहेगी। अरशद वारसी ने कॉमेडियंस या कॉमेडी करने वाले अभिनेताओं को कमतर आंके जाने पर निराशा जताते हुए ये उम्मीद जताई कि ऐसे कलाकारों को वो सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं। इंडस्ट्री में मेरे लिए हमेशा जगह रहेगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अरशद वारसी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल सिर्फ एक संख्या नहीं है। यह एक उपलब्धि है। यह महत्वाकांक्षा से कहीं अधिक धैर्य का प्रमाण। बेशक इंडस्ट्री आपकी परीक्षा लेगा। कड़ी मेहनत तो हर कोई करता है, लेकिन अगर आप खुद पर और अपनी क्षमता पर दृढ़ विश्वास रखते हैं और धैर्य बनाए रखते हैं, तो निश्चिंत रहें कि एक दिन दूसरे भी आप पर विश्वास करेंगे। यही चीज मुझे आगे बढ़ाती रही। मैंने कभी हार नहीं मानी, न तब जब काम धीमा हो गया, न तब जब पहचान एक समान नहीं थी और न तब जब सिस्टम मेरे खिलाफ झुका मालूम हुआ। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं एक अच्छा अभिनेता हूं और इस इंडस्ट्री में मेरे लिए जगह है। वास्तव में इस इंडस्ट्री में मेरे लिए हमेशा जगह रहेगी।

#Bollywood #National #ArshadWarsi #ArshadWarsiOnComedy #ArshadWarsiOnComedyActors #ArshadWarsiOnIndustry #ArshadWarsiOnOtt #ArshadWarsiMovies #ArshadWarsiUpcomingMovies #ArshadWarsiCareer #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 09:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कॉमेडी एक्टर्स को मिलना चाहिए सम्मान , अरशद वारसी बोले- मैंने कभी हार नहीं मानी; ओटीटी को लेकर कही ये बात #Bollywood #National #ArshadWarsi #ArshadWarsiOnComedy #ArshadWarsiOnComedyActors #ArshadWarsiOnIndustry #ArshadWarsiOnOtt #ArshadWarsiMovies #ArshadWarsiUpcomingMovies #ArshadWarsiCareer #VaranasiLiveNews