Kullu News: प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन
कुल्लू। जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है। यह बात जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम सशक्तीकरण निदेशालय, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान शिमला के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम अप्रैल में ढालपुर में संचालित होगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत कॉन्सेप्ट्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग जैसे कोर्स शामिल हैं। इनकी अवधि तीन-तीन माह निर्धारित की गई है।
#ApplyForTrainingBy10 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 17:56 IST
Kullu News: प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन #ApplyForTrainingBy10 #VaranasiLiveNews
