UP Roadways: हाथरस से बरसाना के लिए चलाई एक और बस, अब दो बस हो रहीं संचालित
हाथरस से बरसाना के लिए यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब डिपो अधिकारियों ने इस मार्ग पर एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू कर दिया है। दो बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। हाथरस से प्रतिदिन श्रीधाम बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर त्योहारों और सप्ताह के अंतिम दिनों में बसों में बरसाना जाने वाले यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों को निजी या डग्गेमार वाहनों से सफर करना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर एक और बस चलाने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं, डिपो अधिकारी अब इन दोनों बसों का संचालन बरेली तक करने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए रूट प्लान और समय सारिणी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि बरेली तक बसों का संचालन शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को भी सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिल सकेगा।
#CityStates #Hathras #UpRoadwaysBus #HathrasToBarsanaBus #HathrasNews #HathrasDepot #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 15:23 IST
UP Roadways: हाथरस से बरसाना के लिए चलाई एक और बस, अब दो बस हो रहीं संचालित #CityStates #Hathras #UpRoadwaysBus #HathrasToBarsanaBus #HathrasNews #HathrasDepot #VaranasiLiveNews
