Kangra News: सामुदायिक भवन के लिए की पांच लाख देने की घोषणा
लंबागांव (कांगड़ा)। झुंग्गा देवी में दस दिवसीय रामलीला मंचन का समापन रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ हुआ। समापन समारोह में प्रदेश के आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने झुंग्गा देवी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये और रामलीला कमेटी को म्यूजिकल सिस्टम खरीदने के लिए अपनी ओर से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और रावण के भीषण युद्ध का सजीव मंचन किया। भगवान श्रीराम की ओर से रावण का वध करते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने और राजतिलक के भव्य दृश्य के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर सोल बनेहड़ पंचायत प्रधान राधा कुमारी, उपप्रधान रविकांत शर्मा, पूर्व उपप्रधान संजय चौधरी, जयसिंहपुर कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, जिला कांगड़ा कांग्रेस महासचिव प्रवीण राणा, लंबागांव पंचायत समिति उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा, समिति सदस्य जोगिंदर राणा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष लक्की जड़वाल, गंदड़ पंचायत प्रधान जन्म चंद कटोच और सुरेंद्र पलाहनिया सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे। झंुग्गा देवी में मंत्री यादविंद्र गोमा को सम्मानित करते रामलीला कमेटी के सदस्य। संवाद
#AnnouncedAContributionOfFiveLakhForTheCommunityBuilding #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 22, 2026, 02:06 IST
Kangra News: सामुदायिक भवन के लिए की पांच लाख देने की घोषणा #AnnouncedAContributionOfFiveLakhForTheCommunityBuilding #VaranasiLiveNews
