Una News: सात अप्रैल को होगी पशु मित्र शारीरिक दक्षता परीक्षा

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सात अप्रैल को होगी। उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि पशु मित्र पद के लिए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभाग की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। सात अप्रैल को बंगाणा के डूमखर स्थित मैदान में सभी पात्र अभ्यर्थियों का टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट के लिए उपमंडल बंगाणा से कुल 106 युवा चयनित हुए हैं। जिनमें 77 पुरुष और 29 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित मैदान में पहुंचना अनिवार्य होगा। टेस्ट के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट के भीतर पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 मिनट के भीतर डेढ़ किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। यह दौड़ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी तय समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉल लेटर संबंधित पशु चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 23:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: सात अप्रैल को होगी पशु मित्र शारीरिक दक्षता परीक्षा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews