ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, 10 बच्चे चोटिल- अध्यापिका का मोबाइल चोरी
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम में बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार करीब 10 बच्चे चोटिल हो गए, वहीं पास में खड़ी एक महिला अध्यापिका भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी बच्चों को ऑटो से बाहर निकालकर वाहन को सीधा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी ऑटो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।
#CityStates #Gorakhpur #CityAndState #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 07:47 IST
ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, 10 बच्चे चोटिल- अध्यापिका का मोबाइल चोरी #CityStates #Gorakhpur #CityAndState #VaranasiLiveNews
