'घुसपैठ, गो तस्करी असंभव होगी': शुभेंदु पर मुहर के बाद शाह ने बता दिया बंगाल सरकार का एजेंडा, दीदी पर कसे तंज
पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले प्रंचड बहुमत के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए। वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का एलान किया। नाम के एलान के बाद विधायक दल को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, इतना बड़ा विधायक दल देखकर मन, आत्मा, शरीर, सबके अंदर खुशी की लहर उठती है। मैं दोनों हाथ जोड़कर जिम्मेदारी के साथ बंगाल की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहता हूं। अमित शाह ने कहा जिस तरह का मौहाल सीपीआईएम के समय से यहां बनाया जाता था, ममता ने इसे और गहरा भय में बदला। वहां मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी। सैंकड़ो उदाहरण हिंसा के, क्रूरता के थे। उसके बीच भाजपा पर भरोसा करके बंगाल की जनता को प्रचंड विजयी देने के लिए धन्यवाद। बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपके भरोसे को थोड़ा भी ठेस न पहुंचे। अमित शाह ने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है, हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करें। अमित शाह ने आगे कहा,त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में भाजपा सरकार है अब बंगाल में भी भाजपा की सरकार है। अब घुसपैठ असंभव होने वाली है, गौ तस्करी असंभव होने वाली है। दृढ़ता के साथ बंगाल सरकार और भारत सरकार इस क्षेत्र को सुरक्षा के अभेद्य किले के रूप में परिवर्तित करेगी। ये भी पढें:West Bengal New CM: बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे शुभेंदु अधिकारी; भाजपा विधायक दल की बैठक में लगी मुहर ममता पर शाह का तंज अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, भवानीपुर की जनता का भी बहुत बहुत धन्यवाद। शुभेंदु ने पिछले चुनाव में नंदीग्राम में हराया था। दीदी इस बार तो सुवेंदु दा ने आपको आपके घर में हराया है। भवानीपुर की जनता का दिल से धन्यवाद। इस जीत का महत्व पार्टी के विस्तार तक सीमित नहीं है। इसका महत्व भाजपा-एनडीए का 21वां राज्य हुआ तक सीमित नहीं है। 23 में से 9 जिलों में TMC का खाता नहीं खुला- अमित शाह अमित शाह ने कहा "चुनाव परिणामों में राज्य के 23 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिले ऐसे हैं, जहां दीदी का खाता नहीं खुला। सूपड़ा साफ हो गया। ऐसा जनादेश कभी नहीं देखा।" उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा में हमारी सरकार है, असम में भाजपा सरकार है अब बंगाल में भी भाजपा की सरकार है। अब घुसपैठ असंभव होने वाली है। गो तस्करी असंभव होने वाली है। दृढ़ता के साथ बंगाल सरकार और भारत सरकार सीमा को राष्ट्र की सुरक्षा के अभेद्य किले के रूप में परिवर्तित करेगी।
#IndiaNews #National #AmitShah #Bjp #Mla #SuvenduAdhikari #Bengal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 13:09 IST
'घुसपैठ, गो तस्करी असंभव होगी': शुभेंदु पर मुहर के बाद शाह ने बता दिया बंगाल सरकार का एजेंडा, दीदी पर कसे तंज #IndiaNews #National #AmitShah #Bjp #Mla #SuvenduAdhikari #Bengal #VaranasiLiveNews
