Bareilly News: लटकने से हुई थी आकांक्षा की मौत, मासूम बेटी को पापा का इंतजार

कैंट थाना क्षेत्र में आकांक्षा की मौत आत्महत्या ही थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है। मासूम बेटी को अपने सैन्यकर्मी पिता के आने का इंतजार है। वहीं, सुभाषनगर में पत्नी गीता के हत्यारोपी सैन्यकर्मी पति का सुराग नहीं लग सका है। फोन पर पति से कहासुनी के बाद कैंट के कांधरपुर में किराये पर रह रही आकांक्षा ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। सेना में कश्मीर में तैनात पति हृदेश गंगवार की सूचना पर कैंट पुलिस ने पहुंचकर शव सील कराया। ह़देश ने पुलिस को बताया कि विवाहेतर प्रेम संबंध को लेकर दोनों का फोन कॉल पर विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी बुला लिया। आकांक्षा की पांच वर्षीय बेटी प्रिंसा अपनी मां की मौत पर स्तब्ध है। वह बार-बार पापा को याद करती रही। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। इधर, गीता की हत्या करके भाग निकले सैन्यकर्मी पति का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की सही वजह भी तभी पता चल सकेगी।

#AkankshaDiedByHanging #InnocentDaughterWaitingForHerFather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: लटकने से हुई थी आकांक्षा की मौत, मासूम बेटी को पापा का इंतजार #AkankshaDiedByHanging #InnocentDaughterWaitingForHerFather #VaranasiLiveNews